हरियाणा में सब्जियों- फलों की खेती करना होगा फायदे का सौदा, 50 हजार रुपए मुआवजा देगी सरकार

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने वीरवार को चंडीगढ़ में ऊर्जा, स्वास्थ्य, राजस्व, आबकारी एवं कराधान, सहकारिता, विकास एवं पंचायत, कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन तथा बागवानी विभागों के प्रशासनिक सचिवों के साथ बजट में की गई घोषणाओं को लेकर समीक्षा बैठक बुलाई थी जिसमें उन्होंने निर्देश दिए कि बजट में की गई प्रत्येक घोषणा की जानकारी ग्राम स्तर तक पहुंचे. इसके लिए ग्राम सभाओं की बैठकों में इन पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए जाएं तथा इसकी सूचना मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जाए.

sabji

हरियाणा में किसानों के लिए अच्छी खबर

इस समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने बताया कि राज्य में अब प्राकृतिक आपदा से फलों की फसल खराब होने पर मुआवजा 40 हजार रुपए की बजाय 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मिलेगा. वहीं, सब्जियों एवं मसालों के लिए मुआवजा राशि 30 हजार रुपये प्रति एकड़ से बढ़ाकर 40 हजार रुपये प्रति एकड़ की गई है.

बैठक में अधिकारियों ने उन्हें अवगत कराया कि प्रदेश में मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के अंतर्गत 46 प्रकार के फल, सब्जी और मसाले की फसलें शामिल हैं, जिसमें किसानों को मात्र 2.5% प्रीमियम का भुगतान करना होता है जबकि शेष राशि सरकार द्वारा वहन की जाती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में लाडो को मिला 7वीं किस्त का तोहफा, किसानों के लिए 370 करोड़ रुपए मुआवजा जारी

किसानों के हितों को प्राथमिकता

सीएम ने कहा कि राज्य के सभी 775 किसान उत्पादक संगठनों की बैठक बुलाई जाए जिसमें वे स्वयं भी भाग लेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप किसानों को समूह के रूप में संगठित होकर कार्य करना चाहिए जिससे उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित हो सके. सरकार ने देशभर में 10 हजार FPO स्थापित करने का लक्ष्य रखा है जिसके तहत हरियाणा को 172 FPO स्थापित करने का लक्ष्य दिया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.