हरियाणा के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, एक साथ मिलेगी दो- दो स्कॉलरशिप

चंडीगढ़ | हरियाणा प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर सभी छात्रों के चेहरे खिल जाएंगे. बता दें कि हरियाणा सरकार पोस्ट मैट्रिक के छात्रों को शीघ्र ही स्कॉलरशिप देने वाली है. जैसा कि आप सब जानते हैं कि लोकसभा चुनाव हो चुके हैं और हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस की 5-5 सीटे आई है.

Scholarship

हर काम को युद्धस्तर पर निपटाने में लगी सरकार

ऐसे में लोकसभा चुनाव में 5 सीटें गवांने के बाद आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरकार सतर्क हो गई है. इसी के चलते नायब सैनी सरकार हर काम को युद्धस्तर पर निपटाने में जुट चुकी है. इसके लिए सीएम की तरफ से लगातार विभागीय बैठकें भी की जा रही है. इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने नायब सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय (सेवा) विभाग तथा उच्चत शिक्षा विभाग के अधिकारियों की जल्दी ही संयुक्त बैठक बुलाई जाए.

लंबित स्कॉलरशिप की राशि भी जल्द की जाए ट्रांसफर

इन विभागों की बैठक क़े बाद अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों की पिछले साल की पोस्ट मैट्रिक (11वीं) छात्रवृत्ति की लंबित राशि जारी की जाए. वहीं, इस साल से एडमिशन के साथ ही स्कॉलरशिप की राशि जारी की जाए. ऐसा इसलिए ताकि विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक समस्या का सामना न करना पड़े. बैठक में इस बात पर विशेष फोकस किया गया है कि पिछले वर्ष की लंबित छात्रवृत्ति की राशि जल्द से जल्द छात्रों के बैंक अकाउंट में डाली जाए.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

छात्रों को एक साथ मिलेगी दोगुनी खुशी

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने बताया कि इस साल छात्रों को स्कूलों में एडमिशन के साथ ही छात्रवृत्ति दी जाएगी. ऐसे में छात्रों को एक साथ दो खुशखबरी मिलने वाली है. यह सब जानकारी हरियाणा सरकार के पब्लिक रिलेशन विभाग से ली गई है. दाखिले के साथ ही स्कॉलरशिप मिल जाने के बाद विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में कोई भी आर्थिक परेशानी नहीं होगी. इसी क़े चलते सरकार की तरफ से यह निर्णय लिया गया है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.