हरियाणा BJP में टिकट वितरण से पहले घमासान, बडौली नहीं लडेंगे चुनाव; शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे पहलवान

चंडीगढ़ | हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Haryana Vidhansabha Chunav) को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी है. इसी कड़ी में BJP प्रत्याशियों की लिस्ट को लेकर प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने में अभी एक से दो दिन लग सकते हैं. बाकी बची हुई सीटों पर उम्मीदवार फाइनल करने को लेकर जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी.

MLA Mohan Lal Barauli BJP

चुनाव नहीं लडेंगे प्रदेशाध्यक्ष

मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सभी 90 सीटों पर चर्चा हुई है और कुछ सीटों पर प्रत्याशियों के नाम शॉर्टलिस्ट कर लिया गए हैं. कुछ सीटों पर चर्चा के लिए 2 दिन का समय और लगेगा. दो दिन के बाद फिर से बैठक होगी. अभी कोई भी नाम फाइनल नहीं हुआ है, सभी नाम शॉर्ट लिस्ट किए गए हैं. सारी लिस्ट एक साथ नहीं आएगी.

इसके साथ ही, उन्होंने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि वह विधानसभा चुनाव नहीं लडेंगे. सभी 90 सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों को चुनाव लड़वाने का काम करेंगे. उन्होंने बताया कि सीएम नायब सैनी लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे.

अमित शाह से मिलने पहुंचे पहलवान

ओलिंपिक मेडलिस्ट पहलवान योगेश्वर दत्त ने सोनीपत की गोहाना सीट से दावेदारी ठोक दी है. योगेश्वर दत्त का नाम इस सीट के संभावित उम्मीदवारों में नहीं था. इसका पता चलते ही उन्होंने दिल्ली में डेरा डाल लिया है. वे गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंच गए. जिसमें वह खिलाड़ियों की अनदेखी का मुद्दा उठा सकते हैं. इस मुद्दे पर पहले ही भाजपा विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक के आंदोलन से बैकफुट पर है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सैनिकों और पूर्व सैनिकों की बढ़ेगी सुविधा, एक ही छत के नीचे मिलेंगी कई सेवाएं

मंगल कमल में बैठक शुरू

बीजेपी प्रदेश मुख्यालय “मंगल कमल” में मेनिफेस्टो कमेटी (संकल्प पत्र) की बैठक बुलाई गई है. संयोजक ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में हो रही इस बैठक में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव, पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार, विधायक भव्य बिश्नोई, डॉ. संजय शर्मा और डॉ. मदन लाल गोयल मौजूद हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.