हरियाणा कैबिनेट मीटिंग की तारीख आई सामने, मुख्य सचिव ने जारी किया नोटिस

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) की अध्यक्षता में आगामी 27 जून को दोपहर 12 बजे हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में आयोजित होगी. इस कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं.

CM Nayab Saini Meeting

मुख्य सचिव ने जारी किया नोटिस

हरियाणा सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बाबत नोटिस जारी किया है. बैठक में प्रदेश से जुड़े कई जनहित मुद्दों पर मंत्रिमंडल की मुहर लगाई जा सकती है. मुख्य सचिव द्वारा बैठक के लिए जारी किए गए नोटिस में मुख्यमंत्री सहित सभी कैबिनेट मंत्रियों एवं राज्य मंत्रियों को मंत्रिमंडल की बैठक के लिए बुलाया गया है.

मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में सूबे के विकास के लिए नई परियोजनाओं पर विचार किया जा सकता है. साथ ही, लंबित पड़ी परियोजनाओं को भी जल्द- से- जल्द पूरा करने के निर्देश दिए जाएंगे क्योंकि हरियाणा में इसी साल अक्टूबर महीने में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.