हरियाणा सरकार ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग, पुलिस भर्ती सहित कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने 8 अप्रैल को कैबिनेट मीटिंग बुलाई है. मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक का आयोजन चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय भवन में होगा. इस बैठक के दौरान प्रदेश के कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है और साथ ही कुछ महत्वपूर्ण फैसलों पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है. पिछली कैबिनेट मीटिंग में 31 प्रस्ताव रखे गए थे लेकिन इनमें से 18 ही पास हुए थे.

CM Nayab Saini Meeting

ऐसे में माना जा रहा है कि बाकी रहे प्रस्ताव इस बैठक में रखे जा सकते हैं. इनमें नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कोठी का 16 लाख से ज्यादा के जुर्माना किराया से जुड़ा मामला भी शामिल है, जिसे माफ किया जा सकता है. पिछली कैबिनेट में भी यह प्रस्ताव था. मुख्यमंत्री ने बताया था कि इसे समीक्षा के लिए रख लिया गया है.

कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी ने बताया कि 8 अप्रैल को चंडीगढ़ में सुबह 11 बजे से कैबिनेट मीटिंग का आयोजन होगा. इस बैठक में रबी सीजन की फसलों की सरकारी खरीद, पुलिस भर्ती सहित कई अन्य सरकारी भर्तियों की परीक्षा सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा होने की पूरी संभावना है. बता दें कि पुलिस भर्ती को लेकर शेड्यूल जारी हो चुका है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अंतिम चरण में 1456 प्राइमरी टीचर भर्ती, 256 उम्मीदवारों को फिर गया बुलाया

कनेक्टिविटी मजबूत करने पर जोर

प्रदेश के एनसीआर में मेट्रो, नमो भारत ट्रेन सहित अन्य सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा के साथ बजट राशि को मंजूरी दी जा सकती है. वहीं, सुरक्षा व्यवस्था, खेल, स्वास्थ्य सेवाओं और आगामी गर्मी सीजन को देखते हुए बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर बनाने के प्रयासों पर भी चर्चा की संभावना है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.