हरियाणा में गेस्ट टीचर्स की हुई बल्ले- बल्ले, सरकार ने बढ़ाई सैलरी

चंडीगढ़ | हरियाणा में इसी साल अक्टूबर महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सूबे की बीजेपी सरकार हर वर्ग को रिझाने में जुट गई है. हाल ही में सीएम नायब सैनी ने सरपंचों को कई बड़ी सौगात दी है. इसके अलावा, हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत कार्यरत कर्मचारियों की सैलरी में भी बढ़ोतरी की गई है. इसी कड़ी में अब अतिथि अध्यापकों के लिए भी बड़ी खुशखबरी सामने आई है.

TEACHER

अतिथि अध्यापकों को बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा की बीजेपी सरकार ने गेस्ट टीचर्स को बड़ी सौगात दी है. सरकार ने कौशल रोजगार निगम के तहत प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के मासिक वेतनमान में बढ़ोतरी कर दी है. गेस्ट टीचर्स को वेतन में 4% बढ़ोतरी का तोहफा दिया गया है.

HKRN के तहत, कार्यरत गेस्ट टीचर्स को इस बढ़ोतरी का लाभ 1 जुलाई से मिलेगा. माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से इस संदर्भ में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दे दिए है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मृतक शिक्षकों के परिवारों को बड़ी राहत, विभागीय ऋण माफी की प्रक्रिया शुरू

मनोहर लाल ने दी थी पक्की नौकरी की गारंटी

बता दें कि वर्तमान में राज्य के सरकारी स्कूलों में लगभग 14 हजार अतिथि अध्यापक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान ही गेस्ट टीचर्स की चिंता को दूर करते हुए विधानसभा में विधेयक पास करके उन्हें रिटायरमेंट यानि 58 साल तक नौकरी की गारंटी दी गई थी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.