हरियाणा में ग्रुप D कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, सरकार देगी 12 हजार रूपए एडवांस

चंडीगढ़ | हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकाल के 9 साल पूरे होने का जश्न मना रही हैं. इस खास अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के कई वर्गों को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने कर्मचारियों को 4% DA बढ़ोतरी का तोहफा दिया है. वहीं, अब ग्रुप डी के कर्मचारियों को भी दिवाली गिफ्ट देकर उन्हें त्योहारी सीजन पर बड़ी खुशखबरी दी है.

CM Manohar Lal Khattar

मिलेंगे 12 हजार रूपए एडवांस

हरियाणा सरकार की ओर से ग्रुप D के कर्मचारियों को दीपावली पर सैलरी से 12 हजार रूपए एडवांस देने का फैसला लिया है. सरकार के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कर्मचारी 8 नवंबर से पहले इसका लाभ उठा सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि कर्मचारी सैलरी एडवांस को इंस्टालमेंट के जरिए चुका सकेंगे.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.