हरियाणा में कृषि यंत्रों पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी, कपास- बाजरा खेती पर मिलेंगे साढ़े 8 हजार रुपए

चंडीगढ़ | हरियाणा में किसानों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि खरीफ सीजन 2026 के लिए मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल खोल दिया गया है. क़ृषि विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि धान की सीधी बिजाई (DSR) करने वाले किसानों को साढ़े 4 हजार रुपए प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि का लाभ मिलेगा. इसके लिए उन्हें धान की सीधी बिजाई करनी होगी और 15 जून तक मेरी फसल- मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर DSR विकल्प का चयन करना अनिवार्य होगा.

kapas

कृषि यंत्रों पर मिलेगी 50% सब्सिडी

उन्होंने बताया कि इस खरीफ सीजन में पूरे राज्य में 600 डायरेक्ट सीडेड राइस (DSR) मशीनें सब्सिडी पर उपलब्ध कराई जाएगी. इन मशीनों पर किसानों को 50% या अधिकतम 40 हजार रुपए तक सब्सिडी राशि का लाभ मिलेगा.

व्यक्तिगत श्रेणी के किसान का चयन एक परिवार पहचान पत्र में से केवल एक ही किसान का किया जाएगा. एक किसान एक उपकरण के लिए आवेदन कर सकता है. सब्सिडी का लाभ एक उपकरण पर दिया जाएगा. व्यक्तिगत श्रेणी के अंतर्गत सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम, रिवर्सिबल एमबीप्लो, जीरो टिल सीड फर्टिलाइजर ड्रिल, सुपर सीडर, पैडी स्ट्रॉ चॉपर/ मल्चर, हैप्पी सीडर, स्ट्रॉ बेलर मशीन, स्ट्रॉ रेक, क्रॉप रीपर इत्यादि पर सब्सिडी के लिए आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: बेंगलुरु में बजा हरियाणा के नाम का डंका, भाला फेंक इवेंट में सुमित ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

सभी श्रेणी के दस्तावेज, किसान का मेरी फसल- मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत होना (खरीफ और रबी 2025-26), पहचान पत्र, आईडी प्रूफ, पैन कार्ड, हरियाणा में पंजीकृत किसान के नाम ट्रैक्टर की वैध आरसी (ट्रैक्टर चलित उपकरण के लिए), बैंक खाता नंबर, पटवारी रिपोर्ट, स्वघोषणा पत्र शामिल हैं.

कपास- बाजरा पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि

प्रदेश सरकार की मेरा पानी- मेरी विरासत योजना के तहत जिन किसानों ने पिछले साल धान की फसल का पंजीकरण कराया था लेकिन इस बार धान की जगह पर मक्का, कपास, दलहन, तिलहन, चारा फसल, प्याज, बागवानी, सब्जियां, एग्रोफोरेस्ट्री की बिजाई या खेत खाली छोड़ने वाले किसानों को प्रति एकड़ 8 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.