पंचायत के पास जमीन नहीं, तो साथ लगते गांवों में काटे जाएंगे प्लाट; हरियाणा सरकार खरीदेगी जमीन

चंडीगढ़ | हरियाणा में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत प्लाट मिलने की बाट जोह रहे लाभार्थियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि इस योजना के तहत 5 लाख ग्रामीण परिवारों ने प्लाट के लिए आवेदन किया है. लेकिन यहां सबसे बड़ी समस्या है कि बड़ी संख्या में पंचायतें ऐसी है, जिनके पास गरीब परिवारों के लिए प्लॉट काटने की जगह ही नहीं है. इससे निपटने के लिए सरकार ने अब चार से पांच गांवों के क्लस्टर बनाने की योजना बनाई है, जहां साथ लगते गांवों के गरीब परिवारों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

plot

मुख्यमंत्री ने जारी किए निर्देश

इस संबंध में सीएम नायब सैनी ने आवास विभाग को निर्देश जारी कर दिए हैं ताकि कोई भी पात्र परिवार प्लाट के लाभ से वंचित ना रहे. प्रदेश सरकार की ओर से इस संबंध में पंचायती, शामलात या अन्य उपलब्ध जमीन की खरीद की जाएगी. इस महत्वाकांक्षी योजना पर करीब 2,950 करोड़ रूपए खर्च होने की उम्मीद जताई गई है.

पहले चरण में दो लाख गरीब परिवारों काे 100-100 वर्ग गज के प्लाट दिए जाएंगे. उसके बाद शेष तीन लाख परिवारों को प्लाट उपलब्ध कराए जाएंगे. महाग्रामों में 50 और बाकी गांवों में 100-100 वर्ग गज के प्लाट दिए जाएंगे. जिन परिवारों की सालाना आमदनी 1 लाख 80 हजार रूपए से कम है, केवल उन्हें ही प्लाट का लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

उपलब्ध कराई जाएगी बुनियादी सुविधाएं

सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि जहां यह 100 गज के प्लाट दिए जाएंगे. वहां शहरों की तर्ज पर सभी बुनियादी सुविधाएं बिजली, पानी, पक्की सड़क, स्ट्रीट लाइट, सौर ऊर्जा, पार्क, ओपन ग्रीन स्पेस आदि उपलब्ध कराई जाएगी. वहीं, प्लॉट दिए जाने के बाद लाभार्थियों को घर बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वित्तीय सहायता भी उपलब्ध करवाई जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.