हरियाणा में जाम छलकाना होगा महंगा, बीयर समेत देसी और अंग्रेजी शराब की बढ़ेगी कीमतें

चंडीगढ़ | जाम छलकाने के शौकीन लोगों को अब शराब खरीदने के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. बता दें कि हरियाणा सरकार की नई आबकारी नीति (New Excise Policy) में शराब की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. बता दें कि आबकारी एवं कराधान विभाग का जो वित्त वर्ष एक अप्रैल से 31 मार्च तक होता था वह अब 2020- 21 में हुए कोरोना काल के बाद 12 जून से 11 जून तक का होने लगा है.

Liquor Wine Daru Shop

शराब पीना होगा महंगा

नई आबकारी नीति में बीयर की कीमत में 20 रुपये और देसी शराब की बोतल का रेट 5 रुपये बढ़ जाएगा. अंग्रेजी और इंपोर्टेड शराब पर 5% अधिक देने होंगे. नई आबकारी नीति 12 जून से लागू हो जाएगी.

ये नए नियम भी जोड़े

  • ठेका लेने के लिए तीन साल की आइटीआर जरूरी.
  •  12 बजे के बाद ठेके खाेलने के लिए सालाना 20 लाख रूपए फीस लगेगी.
  • होटल- रेस्टोरेंट में लाइसेंसी बार संचालक तीन ठेकों से ले सकेंगे शराब, पहले दो की अनुमति थी.
  • लाइसेंसी बार संचालक जिन ठेकों से शराब लेगा, वे तीनों अलग- अलग लाइसेंस धारक हों.
यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

1 जून से ओपन होगा पोर्टल

शराब ठेके लेने के लिए 1 जून को विभागीय पोर्टल ओपन होगा. जहां इच्छुक लाइसेंस धारक प्रक्रिया और नियम पूर्ण कर आवेदन कर सकते हैं. डीईटीसी नीरज का कहना है कि नई आबकारी नीति के अनुसार जोन आवंटन की तैयारियां की जा रही हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.