हरियाणा में JJP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 5 लोकसभा व करनाल उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित

चंडीगढ़ | हरियाणा में जैसे- जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे- वैसे प्रदेश का सियासी माहौल गरमा रहा है. भारतीय जनता पार्टी सभी 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी हैं, जबकि प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने भी आठ सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. वहीं, जननायक जनता पार्टी ने भी आज अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 5 लोकसभा सीटों और करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार का नाम शामिल हैं.

jjp

JJP ने जारी की दूसरी लिस्ट

दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी ने अंबाला लोकसभा सीट से डॉ किरण पुनिया को अपना प्रत्याशी बनाया है. उनके सामने चुनावी रण में बीजेपी की ओर से बंतो कटारिया और कांग्रेस की ओर से वरूण मुलाना होंगे. वहीं, कुरूक्षेत्र सीट से पालाराम सैनी को प्रत्याशी बनाया गया है. उनका मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी नवीन जिंदल और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुशील गुप्ता से रहेगा. यहां से इनेलो की और से अभय चौटाला भी चुनावी रण में उतरे हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री को कादियान देंगे चुनौती

करनाल लोकसभा सीट से जजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने देवेन्द्र कादियान को प्रत्याशी बनाया है जबकि कांग्रेस की ओर से यहां दिव्यांशु बुद्धिराजा मैदान में उतरे हैं. सोनीपत से पार्टी ने भुपेंद्र मलिक और रोहतक से रविन्द्र सांगवान को उम्मीदवार बनाया है. रोहतक सीट पर कांग्रेस की ओर से दीपेंद्र हुड्डा और बीजेपी की तरफ से डॉ. अरविन्द शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में प्रोपर्टी की खरीद- फरोख्त में धोखाधड़ी पर लगेगा अंकुश, HSVP लेकर आया शानदार नई योजना

करनाल उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित

जननायक जनता पार्टी ने करनाल विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए श्री राजिंदर मदान को उम्मीदवार घोषित किया है. यहां से सीएम नायब सैनी खुद चुनाव मैदान में उतरे हैं, जबकि इनेलो ने मराठा वीरेंद्र को समर्थन देने का ऐलान किया है. वहीं, कांग्रेस पार्टी ने अभी तक उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.