हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी JJP, 4 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी

चंडीगढ़ | लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना करने वाली पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) ने इसी साल अक्टूबर महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. जजपा हर जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर संगठन को फिर से खड़ा करने की कवायद में जुटी हुई है. हाल ही में पार्टी ने सभी जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति की है. इसके साथ ही, 7 जिलों में प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं.

JJP

JJP ने घोषित किए प्रत्याशी

सिरसा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए JJP के संरक्षक अजय सिंह चौटाला ने चार विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया जाता है कि पार्टी से रूठे हुए लोगों को फिर से साथ लाना होगा. आज बीजेपी के कुशासन से हर वर्ग दुखी हैं. जनता पूरी तरह से बदलाव के मूड में नजर आ रही है.

उचाना से चुनाव लडेंगे दुष्यंत चौटाला

अजय चौटाला ने पार्टी प्रत्याशी घोषित करते हुए कहा कि दुष्यंत चौटाला इस बार भी उचाना विधानसभा सीट से ही चुनावी रण में होंगे. बीजेपी के साथ गठबंधन में रहते हुए दुष्यंत चौटाला ने उचाना हल्के में बहुत विकास कार्य करवाए हैं. हल्के के लोग भी चाहते हैं कि दुष्यंत ही यहां से चुनाव लड़ें. वहीं, दिग्विजय चौटाला सिरसा जिले की डबवाली विधानसभा सीट से चुनाव लडेंगे. डबवाली हमारा गृहक्षेत्र है और यहां की जनता ने हर चुनाव में हमें भरपूर आशीर्वाद दिया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

जुलाना से अमरजीत ढांडा मैदान में

जुलाना विधानसभा सीट से वर्तमान में विधायक अमरजीत ढांडा फिर से इसी हल्के से चुनावी ताल ठोकेंगे. बतौर विधायक उन्होंने हल्के को अनेक विकास कार्यों की सौगात दी है. वहां की जनता विधायक के कार्यों से खुश हैं और हमें उम्मीद है कि लोग एक बार फिर उन्हें आशीर्वाद देकर विधानसभा भेजने का काम करेंगे. वहीं, चरखी दादरी सीट से पूर्व में विधायक रहें राजदीप फौगाट एक बार फिर इसी हल्के से चुनाव लडेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.