हरियाणा की पंचायतों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के लिए नए निर्देश जारी, ऐसा करते मिलें तो होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ | विकास एवं पंचायत विभाग हरियाणा की ओर से सभी विभागीय अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को निर्देश जारी करने संबंधी एक पत्र लिखा गया है. इसमें लिखा गया है कि लगातार ऐसे मामले संज्ञान में आ रहे हैं कि कुछ ग्राम पंचायतों में कार्यरत सफाई कर्मचारी निजी क्षेत्रों में या सरपंचों के घर पर साफ- सफाई का काम कर रहे हैं और गांव की साफ- सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

SAFAI

नियमानुसार की जाए कार्रवाई

जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी की ओर से आदेश जारी किया गया है कि आप अपने अधीन ग्राम पंचायतों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को गांव की साफ-सफाई करने बारे पाबंद करें तथा साथ ही निर्देश दें कि यदि कोई सफाई कर्मचारी किसी निजी क्षेत्र में काम करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में इन लोगों के घर मुफ्त लगेंगे सोलर पैनल, बैंक गारंटी की नहीं पड़ेगी जरूरत

यदि कोई सरपंच/ कर्मचारी/ अधिकारी किसी भी सफ़ाई कर्मचारी को अपने घर या निजी क्षेत्र में साफ- सफाई कार्य हेतु दबाव डालता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जिला कार्यालय को अवगत कराना सुनिश्चित करें. इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिए आप निजी रूप से जिम्मेदार होंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.