हरियाणा में अब सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा योग ब्रैक, ये निर्देश किए जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने को लेकर बड़ा ऐलान किया है. सरकारी कर्मचारियों को काम के दौरान योगा ब्रेक देने का फैसला किया गया है. सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों को योग ब्रैक मिलेगा. हरियाणा सरकार (Haryana Govt) का कहना है कि इस योग काफी लाभ मिलेगा.

Manohar Lal Khattar CM

सरकारी कार्यालयों में होगा योगा ब्रेक

इसके लिए हरियाणा सरकार सभी सरकारी कार्यालयों में योगा ब्रेक (वाई ब्रेक) लागू करने जा रही है. इस फैसले के तहत, सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को हर दिन 5 से 10 मिनट तक ऑफिस में योग करना होगा. सभी विभागों को इसकी शुरुआत करनी होगी. सभी कर्मचारियों को उनके कार्यालय समय के दौरान दस मिनट का योग अवकाश मिलेगा. उच्च शिक्षा निदेशक ने अपने अधीनस्थ महाविद्यालयों में इसकी शुरूआत कर दी है.

अनिल विज ने कही ये बात

मंत्री अनिल विज ने कहा कि नए प्रोटोकॉल के लागू होने से कर्मचारियों की कार्यकुशलता में काफी सुधार आएगा. उन्होंने कहा कि योगा ब्रेक का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों पर काम के तनाव को कम करना और तनाव मुक्त वातावरण प्रदान करना है ताकि काम बेहतर तरीके से किया जा सके.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

इस संबंध में विश्वविद्यालयों, सरकारी कॉलेजों, सरकारी सहायता प्राप्त और स्व- वित्तपोषित कॉलेजों को आदेश जारी किया गया है. जिसमें कहा गया है कि कार्यस्थल पर उत्पादकता में सुधार के लिए योग ब्रेक दिया जाएगा. साथ ही, इस आदेश को सख्ती से लागू करने को भी कहा गया है. जल्द ही, उच्च शिक्षा विभाग की तर्ज पर अन्य विभागों में भी इस संबंध में आदेश जारी हो सकते हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.