हरियाणा में अब जीवन प्रमाण पत्र बनवाना हुआ आसान, घर बैठे 70 रुपये में बनवाएं

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार से पेंशन पाने वाले पेंशनभोगियों के लिए एक राहत भरी खबर है. अब आपको पेंशन जारी रखने के लिए जीवन प्रमाण पत्र या जीवित रहने का प्रमाण पत्र प्राप्त करने या दोबारा जमा करने के लिए बैंकों या किसी अन्य विभाग के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी. अब आप घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए आपको मात्र 10 रुपये का शुल्क जमा करना होगा.

Life Certificate

बुजुर्गों को नहीं होगी परेशानी

पेंशनभोगियों को हर साल नवंबर में अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होता है. इससे बुजुर्गों को असुविधा होती है, उन्हें डाकघर आने में दिक्कत होती है. ऐसे में वह घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं. बुजुर्गों को परेशानी ना हो इसलिए यह सुविधा प्रदान की गई है.

पेंशनधारकों को किया जा रहा जागरूक

हिसार मंडल के डाक अधीक्षक हरीश कुमार ने बताया कि सुविधा का लाभ उठाने के लिए घर के नजदीक डाकघर या डाकिया या ग्रामीण डाक सेवक के माध्यम से 70 रुपये का भुगतान करके डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकता है. अधीक्षक हरीश कुमार ने बताया कि डाकघर में आने वाले पेंशनधारकों को भी जागरूक किया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

ऐसे करें आवेदन

हरीश कुमार ने बताया कि पेंशनभोगी जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर 155299 पर जानकारी दे सकते हैं. आप प्ले स्टोर पर जाकर पोस्ट इन्फो एप्लीकेशन ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं. यह प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए एक सेवा अनुरोध सम्मिलित करेगा, फिर संबंधित डाकिया आपके घर आएगा और प्रमाणपत्र बना देगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.