हरियाणा में फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें, टंकी फुल करवाने से पहले जान लें नई कीमत

चंडीगढ़ । तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल का भाव जारी कर दिया है. आज हरियाणा में पेट्रोल के भाव में 42 पैसे की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद पेट्रोल का भाव 97.67 रुपए प्रति लीटर हो गया है. वहीं डीजल के दाम भी 43 पैसे प्रति लीटर बढ़ें है जिसके बाद भाव 88.90 रुपए प्रति लीटर हो गया है.

Petrol Diesel Price 1

वहीं हरियाणा के जिलों की बात की जाए तो सबसे महंगा पेट्रोल फतेहाबाद में बिक रहा है. शुक्रवार को फतेहाबाद में पेट्रोल का भाव 99.20 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल का भाव 90.38 रुपए प्रति लीटर हो गया है. वहीं राजधानी चंडीगढ़ की बात करें तो यहां 5 नवंबर के बाद पहली बार बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है.

चंडीगढ़ में आज पेट्रोल का भाव 95.80 रुपए प्रति लीटर है तो वहीं डीजल 82.37 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. बता दें कि विदेशी मुद्रा के अंतर के साथ इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें क्या है, इस आधार पर रोज मंडराएं की कीमतों में बदलाव होता है. जब इंटरनेशनल लेवल पर कच्चे तेल का भाव बढ़ जाता है तो भारत में भी ईंधन की कीमतों में वृद्धि हो जाती है.

यह भी पढ़े -  17 जुलाई को चंडीगढ़ जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, PM मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा के इंतजाम
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.