बड़ी खबर: हरियाणा में पेट्रोल पंप डीलरों ने टाली हड़ताल, सरकार ने दिया ये आश्वासन

चंडीगढ़ |हरियाणा में 30 और 31 मार्च को प्राइवेट पेट्रोल पंप बंद रखने के फैसले को पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन हरियाणा ने फिलहाल स्थगित कर दिया है. एसोसिएशन ने डीलरों का कमीशन न बढ़ाने पर दो दिन पंप बंद रखने की कॉल की थी.

 

 

बता दें कि डीलर्स एसोसिएशन, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने बताया कि पिछले 7 सालों से सरकारी तेल एजेंसियों द्वारा पंप डीलरों का कमीशन नहीं बढ़ाया गया है, जिसके चलते 2 दिन हड़ताल करने का फैसला लिया गया था.

Petrol Diesel Price 2

2 से 3 रूपए मिल रहा कमीशन

संजीव चौधरी ने बताया कि जब पेट्रोल का भाव 65 रूपए प्रति लीटर था, तब से डीजल पर 2 रूपए प्रति लीटर और पेट्रोल पर 3 रूपए प्रति लीटर कमीशन मिल रहा है. आज पेट्रोल का भाव 100 रूपए प्रति लीटर के आसपास पहुंच चुका है, लेकिन कमीशन ज्यों का त्यों बना हुआ है. इसको लेकर सभी पेट्रोल पंप डीलरों में गहरा रोष बना हुआ है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

उन्होंने बताया कि उनकी कॉल के बाद तेल मंत्रालय ने 28 मार्च को तत्काल मीटिंग बुलाई. हमारी मांगों पर उन्होंने विचार किया. उन्होंने माना की आगामी सरकार के गठन तक अभी यह संभावित नहीं है. 15 जून तक कमीशन बढ़ाने का उन्होंने टाइम मांगा है. हम फिर भी 15 अगस्त तक का टाइम तेल मंत्रालय को देते हैं. इसके बाद भी अगर कमीशन नहीं बढ़ाया गया तो वह हड़ताल करेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.