हरियाणा में RTA विभाग हुआ मुस्तैद, सर्दियों में होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़कों पर लगेंगे ये डिवाइस

चंडीगढ़ | हरियाणा में सर्द मौसम की शुरुआत हो चुकी है और आने वाले दिनों में हमें धुंध और गणा कोहरा भी देखने को मिलेगा. ऐसे समय में सड़कों पर हादसों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो जाती है क्योंकि विजिबिलिटी बहुत कम होती है. इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए RTA विभाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है.

TRUCK ROAD TRAFFIC

इसके तहत, सड़कों पर कैटआइ, जेबरा क्रॉसिंग और पोर्टेबल स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे, जिससे रात के समय व घने कोहरे में वाहन चालक को सड़क पूरी तरह से दिखाई दे सकें. इसके अलावा, संकेतकों व सड़कों के बर्म को ठीक कराया जाएगा. आरटीए की ओर से संबंधित विभाग को पत्र लिखकर कहा गया है कि रोड़ सेफ्टी फंड से इन कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएं.

बता दें कि सर्दी के मौसम में धुंध और गणा कोहरा छाए रहने से सड़क दुघर्टना के मामले बढ़ जाते हैं. अधिकतर हादसे सड़क सुरक्षा की खामियों की वजह से घटते हैं क्योंकि रात के समय घने कोहरे में सड़कों पर ट्रैफिक कंट्रोल डिवाइस नहीं होती. यदि सड़कों पर ट्रैफिक कंट्रोल डिवाइस हो तो दूर से ही यह नजर आ जाता है, जिससे खतरा कम हो जाता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

इंडियन रोड़ कांग्रेस के मानक

इंडियन रोड़ कांग्रेस द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार, जिस रोड़ पर डिवाइडर होते हैं वहां पर ट्रैफिक कंट्रोल डिवाइस जैसे कैट आइ, सफेद और पीली पट्टी, पूर्व सूचना बोर्ड, कर्व का निशान होना मुख्य रूप से जरूरी है. पूर्व सूचना के लिए 150 मीटर पहले बोर्ड लगा होना चाहिए ताकि चालक वाहन की रफ्तार को कंट्रोल कर सकें.

वहीं, समय के साथ हाईवे से सफेद और पीली पट्टियां गायब हो जाती है. ऐसे में अब नए सिरे से सड़कों पर पट्टियां बिछाने की जरूरत है. यह पट्टियां रात के समय चमकती है, जिससे वाहन चालक को सड़क दिखाई देने में मदद मिलती है. सर्दी में घने कोहरे में विजिबिलिटी कम होने से ही दुर्घटना होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.