हरियाणा में स्कूली बच्चों को मुफ्त मिलेगी पुस्तकें, विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने मांगी डिमांड

चंडीगढ़ | हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्रों को निःशुल्क पुस्तकें वितरित की जाएगी और इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है. इस संबंध में विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों से पुस्तकों की डिमांड मांगी है.

school student

DEEO को पत्र जारी

हरियाणा के विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों के मौलिक शिक्षा अधिकारी (DEEO) को जारी पत्र में लिखा है कि कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को शिक्षा विभाग द्वारा नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की जाती है.

हर साल की तरह इस साल भी यानि आगामी शैक्षणिक सत्र 2025- 26 के लिए कक्षा पहली से आठवीं के लिए पाठ्य- पुस्तकों की मांग के आधार पर सप्लाई की जानी है. यह कार्य इस बार ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा, ताकि मांग सीधे विभाग तक पहुंचे और समय रहते पाठ्य पुस्तकें स्कूली बच्चों को उपलब्ध कराई जा सकें.

यह भी पढ़े -  बारिश नहीं हुई तो ग्रामीणों ने कराई गधों की शादी, दूल्हा- दुल्हन बनाकर निकाला जुलूस

इस तारीख तक भेजें डिमांड

पाठ्य- पुस्तकों की मांग के लिए MIS पोर्टल पर 7 दिसंबर तक माड्यूल खुला रहेगा. पाठ्य- पुस्तकों की मांग की जिम्मेदारी मुखिया की होगी. मुखिया को OTP के माध्यम से डिमांड को सत्यापित करना होगा. विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने हिदायत दी है कि सभी विद्यालय मुखिया 7 दिसंबर तक पाठ्य-पुस्तकों की डिमांड भरना सुनिश्चित करें, अन्यथा डिमांड को शून्य समझा जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.