खुशखबरी: हरियाणा में स्कूली बच्चों को इस तारीख से मिलेंगे टैबलेट, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

चंडीगढ़।हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने सरकारी स्कूलों में छात्रों को मिलने वाले टैबलेट के बारे में अहम जानकारी साझा की है. शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने बताया कि प्रदेश सरकार जल्द ही स्कूली छात्रों को टैबलेट वितरित करने जा रही है.

kanwar pal gujjar

शिक्षा मंत्री ने बताया कि 5 मई को रोहतक में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और वही से हम इस योजना की शुरुआत करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसी दिन से प्रदेश के सरकारी स्कूलों में टैबलेट वितरण की योजना शुरू हो जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 30 अफसरों के तबादले; करनाल को मिला नया SP

कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि स्कूलों में एक माह के दौरान ढाई लाख छात्रों को टैबलेट वितरित कर दिए जाएंगे. टैबलेट बनाने वाली कंपनी सैमसंग ने इस पर एक साल की गारंटी भी दी है. कंपनी ने कहा है कि अगर एक साल के पीरियड के दौरान टैबलेट में कोई खराबी आती है तो उसे निशुल्क ठीक करवाकर दिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.