चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 24 अक्टूबर तक बंद रहेंगे यह प्लेटफॉर्म, 4 ट्रेनें रहेगी रद्द

चंडीगढ़ | पंजाब एंड हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ के रेलवे स्टेशन (Chandigarh Railway Station) से यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर विश्वस्तरीय बनाने का काम चल रहा है, जिसके चलते प्लेटफॉर्म नंबर एक से छह तक कंकोर्स निर्माण के लिए शनिवार से नंबर 3 और 4 नंबर प्लेटफॉर्म को 24 अक्टूबर तक बंद कर दिया गया है. इन दोनों प्लेटफॉर्म पर आने व जाने वाली 10 ट्रेनों को दूसरे प्लेटफार्म पर डायवर्ट किया गया है.

Railway Station

अंबाला मंडल के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने बताया कि चंडीगढ़ आवागमन करने वाली 4 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि हैवी ट्रैफिक के चलते कुछ ट्रेनों का 19 से 24 अक्तूबर तक घग्गर और मोहाली में स्टॉपेज किया गया है.

रद्द ट्रेनों की सूची

19 से 24 अक्टूबर तक फिरोजपुर- चंडीगढ़ एक्सप्रेस

20 से 25 अक्टूबर तक चंडीगढ़- फिरोजपुर एक्सप्रेस

19 से 24 अक्टूबर तक 12241 चंडीगढ़- अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस चंडीगढ़ की जगह खरड़ से चलेगी.

19 से 24 के बीच महज एक दिन 21 अक्टूबर को वीकली ट्रेन चंडीगढ़- रामनगर अंबाला से जाएगी.

यह भी पढ़े -  AIIMS Delhi MTS Jobs: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, फटाफट करें अप्लाई

इन ट्रेनों का बदला प्लेटफार्म

ट्रेन नंबर 12411, इंटरसिटी एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 3 की जगह प्लेटफार्म नंबर 2 से जाएगी.

ट्रेन नंबर 12046, चंडीगढ़- नई दिल्ली शताब्दी प्लेटफार्म नंबर 2 की जगह 5 से जाएगी.

ट्रेन नंबर 04594, अंब- अंदौरा एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 3 की जगह 2 से जाएगी.

चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस प्लेटफार्म 3 की जगह 5 से जाएगी.

ट्रेन नंबर 12412, अमृतसर- चडीगढ़ इंटर सिटी एक्सप्रेस 3 की जगह 2 से जाएगी.

ट्रेन नंबर 12983, अजमेर- चंडीगढ़ एक्सप्रेस प्लेटफार्म 4 की जगह 5 से जाएगी.

ट्रेन नंबर 12242, अमृतसर- चंडीगढ़ सुपर फास्ट एक्सप्रेस 3 की जगह 2 से जाएगी.

ट्रेन नंबर 22456, कालका से शिरडी एक्सप्रेस 4 की जगह 5 से जाएगी.

ट्रेन नंबर 14217, ऊंचाहार एक्सप्रेस प्लेटफार्म 5 की जगह 6 से जाएगी.

ट्रेन नंबर 15904, चंडीगढ़- दरभंगा एक्सप्रेस प्लेटफार्म 4 की जगह 6 से जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.