हरियाणा में इन रोडवेजकर्मियों की हुई बल्ले- बल्ले, सरकार ने दिया नए साल का खास तोहफा

चंडीगढ़ | नए साल यानि 2026 के पहले दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए गए हैं. मीटिंग के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को नव वर्ष के आगमन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि नया साल सबके लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए.

Haryana Roadways

हरियाणा में कॉन्ट्रैक्ट ड्राइवरों को तोहफा

मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में राज्य परिवहन विभाग के कर्मचारियों को नए साल का तोहफा मिला है. प्रदेश सरकार ने साल 2002 में कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त हुए 347 ड्राइवरों को क्वालीफाइंग सर्विस और पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने का फैसला लिया है. इन्हें उनकी शुरुआती नियुक्ति की तारीख से रेगुलर माना जाएगा.

शुरुआती नियुक्ति की तारीख से सेवा की गणना करके एसीपी, पुरानी पेंशन योजना और पारिवारिक पेंशन योजना 1964 का लाभ प्रदान करने, जनरल प्रोविडेंट फंड खाता खोलने जैसे विभिन्न लाभ दिए जाएंगे. ये सभी लाभ 31 अगस्त 2024 तक सैद्धांतिक रूप से दिए जाएंगे. वास्तविक वित्तीय लाभ 1 सितंबर 2024 से या सरकार द्वारा तय की गई किसी अन्य कट ऑफ तारीख से मिलेंगे.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

कच्ची कॉलोनियों में रजिस्ट्रियों पर रोक

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि कच्ची कॉलोनियों में रजिस्ट्रियों पर पूर्णतः रोक हैं लेकिन ऐसी कॉलोनियों में लैंड एक्सचेंज कर रजिस्ट्रियां करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं. इसपर अंकुश लगाने के लिए कच्ची कॉलोनियों में भूमि रजिस्ट्री के लिए लैंड एक्सचेंज पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला कैबिनेट मीटिंग में लिया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.