हरियाणा: ग्रुप C पदों पर आवेदन के लिए बढ़ा समय, हरियाणा पुलिस के लिए भी शाम 5 बजे तक कर सकते है आवेदन

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा (HSSC) ग्रुप सी के ग्रुप नंबर 1, 2, 56, 57 क़े लिए दोबारा से परीक्षा का आयोजन किया जाना है. इसके लिए आयोग ने फिर से पदों को विज्ञापित किया है और आवेदन मांगे थे. इन पदों पर आवेदन भेजने की अंतिम तारीख 8 जुलाई 2024 रखी गई थी पर फॉर्म बहुत लम्बा होने की वजह से इसे बढ़ाकर 10 जुलाई 2024 कर दिया गया था, लेकिन अब आयोग ने उम्मीदवारों को एक और राहत दी है.

HSSC

आवेदन के लिए बढ़ाया गया समय

बता दें कि आयोग ने आवेदन की तिथि कों बढ़ा दिया है. अब उम्मीदवार आज 9 बजे तक ग्रुप सी क़े पदों क़े लिए आवेदन कर सकते है. वहीं, हरियाणा पुलिस के सिपाही पदों पर भी आवेदन करने के लिए भी समय बढ़ाया गया है. हरियाणा पुलिस के पदों पर आवेदन भेजनें वाले उम्मीदवार आज शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते है. आयोग द्वारा यह सारी जानकारी नोटिस के जरिये साझा की गई है.

यह भी पढ़े -  AIIMS Delhi MTS Jobs: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, फटाफट करें अप्लाई

जल्द करें अपना आवेदन

ऐसे में जिन भी उम्मीदवारों ने अभी तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है, उन्हें आयोग ने मौका दिया है और सभी उम्मीदवार अब बढ़ाये गए समय क़े अनुसार अपना आवेदन कर सकते है. भर्ती पूरी करने क़े लिए आयोग काफ़ी फुर्ती से काम कर रहा है. जैसे ही आवेदन प्रक्रिया पूरी होंगी परीक्षा का सिलसिला जारी होगा. साथ ही, बचे हुए ग्रुप्स क़े लिए भी जल्दी ही आवेदन मांगे जायेंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.