हरियाणा के सरकारी स्कूलो को लेकर बड़ी खबर, अब बच्चो को मिलेगी ट्रांसपोर्ट सुविधा

चंडीगढ़ ।  हरियाणा सरकार गांव और वहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों की ओर भी जोर जोर से ध्यान दे रही है. शहर के अलावा गांव में रहने वाले विद्यार्थियों को भी किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इस और मुख्यमंत्री खट्टर का ध्यान है. बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिक्षा विभाग के बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे जिसमें उन्होंने गांवों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अहम फैसला लिया. उन्होंने यह कहा कि जिन गांवों के स्कूल दूरी पर है वहां विद्यार्थियों के लिए सरकारी स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए.

Webp.net compress image 11

आमतौर पर गांव में बच्चों को ट्रांसपोर्ट की सुविधा ना मिलने के कारण बादल उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ती है जिससे ना ही सिर्फ उनको शारीरिक रूप से परेशानी होती है बल्कि उनके समय का भी नुकसान होता है. हालांकि हरियाणा सरकार इससे निपटने के लिए तैयारियां कर रही है जिससे विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्ति में आसानी हो.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि जिन स्कूलों में छात्रों की संख्या ज्यादा है उन स्कूलों में बड़े वाहनों की व्यवस्था की जानी चाहिए तथा जहां बच्चों की संख्या कम है वह छोटी गाड़ियों की व्यवस्था कराई जानी चाहिए. इसके लिए स्कूल ट्रांसपोर्ट विंग की भी स्थापना किए जाने का प्रस्ताव रखा तथा शिक्षकों को ट्रांसपोर्ट का नोडल ऑफिसर बनाने की भी बात कही. मुख्यमंत्री खट्टर का यह कदम गांव के विद्यार्थियों के लिए बहुत मददगार साबित होगा. इससे उनकी परेशानी कम होगी तथा उनका समय भी बचेगा.

Avatar of Haryana E Khabar
Haryana E Khabar
View all posts