हरियाणा में UG एडमिशन शुरू, 12वीं पास स्टूडेंट्स के लिए बड़ा मौका; घर बैठे करें अप्लाई

चंडीगढ़ | हरियाणा में 12वीं कक्षा पास करने के बाद जो विद्यार्थी अब कॉलेज में दाखिला लेने वाले हैं उनके लिए हम एक खबर लेकर आए हैं. शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की तरफ से बताया गया कि राज्य के सभी सरकारी एवं गैर- सरकारी डिग्री कॉलेजों में स्नातक (UG) प्रथम वर्ष के विभिन्न पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खुल चुका है. यह पोर्टल 17 अप्रैल 2026 से खोल दिया गया है.

Job Exam Student Collage 2

हरियाणा में UG एडमिशन शुरू

इस पोर्टल के जरिए छात्र- छात्राएं बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए समेत अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों में घर बैठे ही आसानी से आवेदन कर सकते हैं. दाखिला प्रक्रिया को पूर्ण रूप से पारदर्शी, सुगम और डिजिटल बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है. ढांडा ने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि हर योग्य विद्यार्थी को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिले और उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

घर बैठे करें अप्लाई

इसी दृष्टिकोण से एडमिशन प्रोसेस को ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जा रहा है, जिससे समय बचने के साथ- साथ प्रक्रिया में पारदर्शिता भी सुनिश्चित हो पाए. उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि के अंदर पोर्टल पर आवेदन कर दें. आवेदक को किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800- 180- 2133 जारी किया है. इस नम्बर पर संपर्क कर विद्यार्थी अपनी शंकाओं का समाधान करवा सकते हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.