हरियाणा में बढ़ी सर्दियों की छुट्टियां, अब इस तारीख को खुलेंगे स्कूल

चंडीगढ़ | हरियाणा में पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है. पूरे प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है. सुबह घनी धुंध से दृश्यता घटकर मात्र 10 मीटर तक रह गई है. ऐसे मौसम में खासतौर पर छोटे बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी झेलनी पड़ती है जिसको देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने शीतकालीन अवकाश में बढ़ोतरी कर दी है.

Winter Cold compressed

हरियाणा में बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां

हरियाणा में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया था लेकिन लगातार बढ़ रही ठंड और कोहरे को देखते हुए स्कूल की छुट्टियां बढ़ा दी गई है. अब सभी स्कूल 17 जनवरी तक बंद रहेंगे. वहीं, 18 जनवरी को रविवार के चलते अवकाश रहेगा यानि बच्चों को अब 19 जनवरी को ही स्कूल जाना होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

WhatsApp Image 2026 01 15 at 5.51.06 PM

शिक्षा विभाग ने बताया कि लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. सर्दी के साथ-साथ धुंध का असर भी देखने को मिल रहा है. ऐसे मौसम में स्कूली बसों को सुबह के समय हादसा होने का अंदेशा बना रहता है. ऐसे में बच्चों की सेहत और सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. यह आदेश सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.