हरियाणा में शादी- बारात के लिए रोडवेज बस की कराए बुकिंग, इतना लगेगा शुल्क

चंडीगढ़ | अब हरियाणा में शादी- बारात के लिए हरियाणा रोडवेज की बसें बुक की जा सकेंगी. इसके लिए एडवांस बुकिंग करानी होगी और 50 किलोमीटर तक का खर्च भी एडवांस में देना होगा. इसी कड़ी में कैथल के नए बस स्टैंड पर अलग से शाखा बनाई गई है. वहीं, इन बसों द्वारा तय की जाने वाली दूरी 200 किलोमीटर होनी चाहिए. वैसे यह सुविधा पूरे हरियाणा में है.

Haryana Roadways

दूरदराज के इलाकों में जाना होगा आसान

हरियाणा रोडवेज द्वारा चलाई गई इस योजना का लाभ उठाकर आम लोग दूरदराज के इलाकों में आसानी से बारात लेकर जा सकते हैं. रोडवेज बसों की बुकिंग के लिए विभाग ने किलोमीटर के हिसाब से स्लैब तैयार किया है, जिसके मुताबिक, अलग- अलग दरें निर्धारित की गई हैं. आपको कम से कम 160 किलोमीटर की दर से खर्च वहन करना होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 30 अफसरों के तबादले; करनाल को मिला नया SP

लोगों का बचेगा पैसा

आपको बता दें कि हरियाणा रोडवेज ने अब शादियों के लिए किराये पर बसें भेजने का फैसला लोगों की सुविधा को देखते हुए लिया है. शुरुआत में कैथल डिपो से एक साथ 15 से अधिक बसें बुकिंग के लिए चलीं. इसमें ड्राइवर और कंडक्टर विभाग के ही होंगे है. इससे लोगों को भी काफी फायदा होगा और पैसा भी बचेगा. प्राइवेट वाहनों में काफी पैसा खर्च होता है.

जीएम ने कही ये बात

कैथल डिपो के महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि एसएस शाखा से किसी भी समय बुकिंग कराई जा सकती है. बसों की बुकिंग के लिए डिपो में एसएस शाखा स्थापित है. लोगों को ज्यादा पैसा ना देने पर इस वजह से यह सुविधा शुरू की गई है. आम लोगों को काफी लाभ मिलेगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.