हरियाणा की अठगामा खाप का बड़ा फैसला, माता- पिता की सहमति से हो लव मैरिज

चरखी दादरी | हरियाणा में सर्वजातीय अठगामा खाप घसोला की कार्यकारिणी की एक पंचायत में समाज हित से जुड़े कई फैसले लिए गए हैं. प्रधान रणबीर सिंह की अध्यक्षता में गांव बलकरा के पंचायत भवन में आयोजित हुई इस बैठक में जहां माता- पिता की सहमति से लव मैरिज करने का फैसला लिया गया. इसके साथ ही, कई सामाजिक फैसले भी लिए गए हैं.

Shadi Marriage Vivah

सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ मुहिम

अठगामा खाप के प्रवक्ता पूर्व सरपंच राजीव रामनगर के अलावा खाप पदाधिकारियों की इस बैठक में गांव- गांव जाकर सब- कमेटी गठित करने का फैसला लिया गया है. इन कमेटियों में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को शामिल किया जाएगा. ये कमेटियां गांवों में नशा मुक्ति व अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलायेगी.

एक गौत्र- गुहांड में शादी न करने बारे जागरूक किया जाएगा. इसके अलावा, ग्राम पंचायतों के माध्यम से गांवों में शराब के ठेकों पर रोक लगाने के प्रस्ताव सरकार के पास भेजें जाएंगे.

सहभोज में फिजूलखर्ची हो बंद

खाप के प्रधान रणबीर सिंह ने बताया कि सामाजिक सहभोज पर होने वाली फिजूलखर्ची और खाप के तहत आने वाले गांवों में DJ बंद कराने पर जोर दिया जाएगा. इसके साथ ही सामाजिक ताना- बाना कायम रखने का भी आह्वान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ऐसी सामाजिक कुरीतियों को दूर कर ही हम अच्छे समाज की कल्पना कर सकते हैं.

आने वाले दिनों में खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों द्वारा गांव- गांव जाकर ऐसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.