सीएम फ्लाइंग की छापेमारी, निजी अस्पताल मे मिला ऑन ड्यूटी सीएमओ

चरखी दादरी । हरियाणा के चरखी दादरी में एसडीएम की सीएम  फ्लाइंग  ने सोमवार को एक निजी अस्पताल में छापा मारा. इस छापेमारी में उन्होंने ऑन ड्यूटी सीएमओ डॉ सुदर्शन पवार को ऑपरेशन थिएटर से पकड़ा.

dadri cmo news

सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लगी हुई है सीएम फ्लाइंग

सीएम फ्लाइंग के सब इंचार्ज डॉ अनुप सिंह ने बताया कि सीएमओ को ऑपरेशन करते हुए पकड़ा गया है. वहीं सीएमओ डॉक्टर पवार ने कहा है कि वो वहां ऑपरेशन करने के लिए नहीं गए थे, बल्कि अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए गए थे. फिलहाल फ्लाइंग टीम अस्पताल की  सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लगी हुई है. इस मामले की जांच की जा रही है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.