चरखी दादरी में 7 को किसान महापंचायत में राकेश टिकैत व चढ़ूनी पहुंचेंगे

चरखी दादरी । सांगवान खाप ने गुरुवार को क्षेत्र के मौजूद लोगों के साथ बैठकर किसान महापंचायत में पूरे राज्य से अधिक से अधिक किसानों और नागरिकों की सहभागिता करवाने का निर्णय लिया. वही सांगवान खाप 40 प्रधान निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान ने बताया कि इस महापंचायत का आयोजन चरखी दादरी में किया जाएगा.

RAKESH TEKIAT

इस महापंचायत में अनेक किसान मोर्चा के सदस्य होंगे शामिल

यह महापंचायत 7 तारीख को आयोजित की जाएगी. इसका समय सुबह 11:00 बजे रखा गया है. इसमें पूरे प्रदेश से आए किसानों,सांगवान खाप के ग्रामीणों, मोजिज नागरिकों को बतौर मुख्य वक्ता सर्व खाप पंचायत प्रवक्ता तथा गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहे, राकेश टिकैत भी शिरकत करेंगे.इनके अलावा हरियाणा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी भी इसमें शामिल होंगे. इसके साथ ही किसान मोर्चा के अन्य सदस्य व अध्यक्ष भी इस महापंचायत में शामिल होंगे.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.