हरियाणा CM की दादरी में विकास रैली, करोड़ों रुपए की परियोजनाओं की सौगात; फटाफट देखें पूरी लिस्ट

चरखी दादरी | हरियाणा के सीएम नायब सैनी आज चरखी दादरी जिले के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़डा विधानसभा क्षेत्र के गांव झोझू कलां के खेल स्टेडियम में आयोजित विकास रैली में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. इससे पहले उन्होंने सिक्किम में शहीद हुए हवलदार अरविंद सांगवान की प्रतिमा का अनावरण किया.

CM Nayab Singh Saini

इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री के साथ भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह, सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी, स्थानीय बीजेपी विधायक उमेद सिंह पातुवास और चरखी दादरी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक सुनील सांगवान सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे.

CM ने की सौगातों की बारिश

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बाढड़ा विधानसभा की विकास रैली में गोकल गांव में 5. 80 करोड़ रुपए से निर्मित 33 kV बिजली सब स्टेशन का उद्घाटन किया. इनके अलावा, 13 करोड़ रुपए की लागत से पिचौपा कलां के खेल स्टेडियम, 4 करोड़ 34 लाख लागत से झोझू कलां 33 kV बिजली सब स्टेशन और 3 करोड़ 80 लाख लागत के बाढड़ा 33 kV बिजली सब स्टेशन की सौगात दी.

चिडिया, खेडी बूरा, बधवाना, कलियाणा व चंदेनी गांव के सब हेल्थ सेंटर निर्माण के लिए 3.13 करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च होगी. साढ़े 9 करोड़ रुपए की लागत से मकड़ानी एवं संतोखपुरा में जलघर का निर्माण, 66 लाख रुपए की लागत के ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर कार्यालय और 3 करोड़ 66 लाख लागत के गोपालवास- नावां रोड की सौगात मिली है.

इन सड़कों की होगी मरम्मत

  • 3.15 करोड़ रुपए की लागत से नौसवां- खोरड़ा रोड.
  • 1 करोड़ रुपए की लागत से कपूरी टिकान कलां रोड.
  • 3.18 करोड़ रुपए की धनराशि से घसौला- मोडी रोड.
  • 1.58 करोड़ रुपए की लागत से दादरी- घसौला रोड.
  • 4.57 करोड़ रुपए की लागत से घसौला- दादरी कलियाणा रोड का निर्माण किया जाएगा.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.