चरखी दादरी: राहुल ने 16 घंटे तक पुश-अप करने का बनाया रिकॉर्ड, अब चौतरफा हो रही तारिफ

चरखी दादरी | हरियाणा के जिला चरखी दादरी के गांव मानकावास निवासी राहुल सांगवान ने बिना रुके लगातार पुश-अप करने का रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने 16 घंटे में 8,151 पुश अप का रिकॉर्ड बनाया है. इस दौरान कांग्रेस नेता और पूर्व चेयरमैन अजीत फोगाट भी मौके पर पहुंचे और राहुल के जज्बे को सलाम कर उन्हें सम्मानित किया.

Rahul Sangwan Charkhi Dadri

राहुल की मानें तो यह हरियाणा में सबसे ज्यादा पुश-अप्स करने का रिकॉर्ड है. राहुल ने अपनी सेहत का राज खोलते हुए युवाओं को एक संदेश भी दिया. मौके पर मौजूद भीड़ ने उनका हौसला बढ़ाया और सम्मानित भी किया. बता दे पुशअप्स के पूरे कार्यक्रम का सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण किया गया.

ऐसे शुरू किया पुशअप्स करना

बता दे बीते रविवार को राहुल सांगवान ने सुबह ही गांव के स्टेडियम में पुशअप्स करना शुरू कर दिया था. जब पूरा कार्यक्रम सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ तो आसपास मौजूद लोगों की भीड़ उनके पुशअप्स गिन रही थी. एक समय तो ऐसा भी आया जब लोग थक गए और उन्होंने गिनना बंद कर दिया. मगर राहुल के पुशअप्स जारी रहे.

राहुल ने लगातार 16 घंटे में 8,151 पुशअप्स लगाए. इतने पुश-अप्स करने के राज के बारे में राहुल ने बताया कि एक बार बीमारी के चलते उन्होंने अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया और लगातार खुद को मजबूत बनाया. इसी जज्बे के साथ हरियाणा रिकॉर्ड बनाने में सफल रहा.

पंचायत समिति के हैं सदस्य

आपको बता दें कि गांव मानकावास निवासी राहुल सांगवान पंचायत समिति के सदस्य हैं और युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान भी चला रखा है. पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं में फिटनेस के प्रति बढ़ते रुझान को देखते हुए राहुल ने पुशअप में रिकॉर्ड बनाने का फैसला किया था. वह आगे भी फिटनेस पर ध्यान देकर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.