भिवानी शहर के गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल में चलाया जाएगा कोरोना वैक्सीन ड्राइडन अभियान सभी तैयारियां पूरी

भिवानी । भिवानी शहर के गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल में कोरोना वैक्सीन ड्राइडन अभियान चलाया जायेगा. इस अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. इसके लिए जिले मे  तीन सेंटर बनाए गए हैं. भिवानी जिले में यह अभियान 7 जनवरी से चलाया जाएगा.

HOSPITAL DOCTOR

ग्रामीण व शहरी दोनों इलाकों मे यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी

भिवानी किसी CMO सपना गहलावत ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी यह प्रक्रिया शुरू की जाएगी. उन्होंने बताया कि इसके लिए तीन कमरों की व्यवस्था की गई है. इसके लिए सभी मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है. उन्होंने कहा कि इस वैक्सीन को 2 डिग्री से 8 डिग्री तक रखा जाएगा.

इसको देखते हुए कोल्ड स्टोर भी निर्धारित कर दिए गए हैं. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि एक टीका पहले दिन लगेगा और दूसरा टीका 4 सप्ताह के बाद लगाया जाएगा. जिसने भी यह टीका लगवाया है उसे इसके बदले प्रमाण पत्र दिया जाएगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.