दीपेंद्र सिंह हुड्डा हुए कोरोना पॉजिटिव, बरौदा उपचुनाव में जुटे हुए थे राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा

रोहतक | कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दीपेंद्र सिंह हुड्डा होम क्वारंटाइन हो गए हैं. अब यह माना जा रहा है कि अब वे जल्द ही मेंदाता या एम्स में भर्ती हो सकते हैं. सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया था. जिसमें उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

Depender Singh Hooda

आपको बता दें कि राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा काफी समय से बरोदा उपचुनाव से जुड़े हुए थे. दीपेंद्र सिंह हुड्डा गांव-गांव जाकर लोगों के बीच में प्रचार कर रहे थे. अब मुलाकात करने वालों की भी टेंशन बढ़ गई है. राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ग्रामीणों के लिए भी टेंशन बढ़ गई है.

Avatar of Haryana E Khabar
Haryana E Khabar
View all posts