हरियाणा में जल्द शुरू होगी 119 मॉडल बालवाटिकाएं, हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने जारी किए आदेश

चंडीगढ़ | हरियाणा में नई शिक्षा नीति के तहत एक अहम फैसला लिया गया है. फैसले क़े अनुसार, अब राज्य के सभी जिलों में खंड स्तर पर मॉडल बालवाटिकाओं (Model Balvatika) का विकास किया जाएगा. इसके लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को खंड स्तर पर स्कूलों का सत्यापन करने के निर्देश जारी किए है, जिससे स्कूल में बालबाटिका की स्थापना की जा सके.

school 3

स्कूलों की वेरिफिकेशन के लिए जारी हुए निर्देश

राज्य के सभी जिलों में 119 मॉडल बालवाटिकाएं विकसित होनी है. हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से सभी जिलों में खंड स्तर पर एक एक मॉडल बालवाटिका विकसित करने की योजना बनाई गई है. इसके तहत, सभी जिलों में स्कूल कों सेलेक्ट करके इसकी लिस्ट संबंधित जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों के पास भेजते हुए विद्यालयों का सत्यापन करने के निर्देश दिए थे.

इसके आधार पर खंड स्तर पर मॉडल बालवाटिकाओं की शुरुआत हो पाएगी. चुने गए स्कूल अगर विद्यार्थियों के समग्र विकास को लेकर निर्धारित नियमावली पर खरा पाये जाते हैं, तो मॉडल बालवाटिका विकसित करने की तैयारी शुरू हो जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.