NMSS स्कॉलरशिप के लिए 8वीं के विद्यार्थियों को देनी होगी परीक्षा, जरूरी होंगे ये दस्तावेज

चंडीगढ़ | हरियाणा में सरकारी स्कूल के 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति लेने के लिए नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (NMSS) की परीक्षा को पास करना होगा. यह परीक्षा 17 नवंबर को आयोजित होगी. इसको लेकर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम की ओर से शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है.

Scholarship

मेधावी छात्रों के लिए आयोजित होगी परीक्षा

शिक्षा विभाग की तरफ से विद्यार्थियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा. जिन विद्यार्थियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड होगा वही परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के मेधावी छात्रों के लिए एनएमएमएस आयोजित होता है. एनएमएसएस का अर्थ नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (राष्ट्रीय आय- सह- मेधा) है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

जरूरी डॉक्यूमेंट

  • विद्यार्थी का आधार कार्ड
  • बैंक खाते की कॉपी
  • पिता का इनकम सर्टिफिकेट
  • कास्ट सर्टिफिकेट
  • स्थाई निवासी प्रमाण पत्र
  • स्कूल से प्रमाणित कागज
  • पीला राशन कार्ड
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.