हरियाणा के स्कूलों में 26 दिसंबर का स्थानीय अवकाश हुआ रद्द, फटाफट देखें नोटिस

चंडीगढ़ | हरियाणा के स्कूलों (Haryana School Holidays) में 26 दिसंबर के स्थानीय अवकाश को रद्द कर दिया गया है. शिक्षा विभाग द्वारा सभी स्कूलों को नोटिस जारी कर इस अवकाश को रद्द करने के बारे में सूचना दे दी गई है. इससे पहले 26 दिसंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था, जिसके चलते स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया था. वहीं, अब इस आदेश को पलटते हुए 24 दिसंबर के स्थानीय अवकाश को रद्द करने का निर्णय लिया गया है.

Winter Cold compressed

26 दिसंबर को मनाया जाएगा बाल वीर दिवस

शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि 26 दिसंबर 2024 को प्रदेश के सभी राजकीय और अराजकीय विद्यालय में बाल वीर दिवस मनाया जाना सुनिश्चित हुआ है. उपरोक्त आदेशों की पालना में सभी राजकीय राजकीय विद्यालय में दिनांक 26 दिसंबर 2024 को स्थानीय अवकाश निरस्त किया जाता है. सभी विद्यालय 26 दिसंबर 2024 को यथावत संचालित रहेंगे. उक्त आदेशों की ढृढ़ता से पालना की जाए.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

15 जनवरी 2025 तक रहेगा शीतकालीन अवकाश

प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कल जानकारी दी कि प्रदेश के सभी स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी 2025 के दौरान शीतकालीन अवकाश रहेगा. उन्होंने कहा इस बारे में जल्दी ही आधिकारिक पत्र भी जारी कर दिया जाएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts