नई दिल्ली, UGC NET Exam | जो भी उम्मीदवार नेट परीक्षा देने वाले हैं, उनके लिए एक बहुत बड़ी जानकारी सामने आ रही है. बता दें कि यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी हो चुका है. UGC NET परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से किया जाता है. उम्मीदवार NTA की ऑफिसियल वेबसाइट nta.ac.in और ugcnet.nta.ac.in पर यूजीसी नेट परीक्षा शेड्यूल चेक कर सकते हैं. NET परीक्षा का आयोजन 85 विषयों के लिए किया जाएगा.
वेबसाइट पर उपलब्ध है शेड्यूल
यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा 3 जनवरी से 16 जनवरी 2025 के बीच होगी. एनटीए ने सब्जेक्ट के अनुसार यूजीसी नेट परीक्षा का पूरा शेड्यूल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है. यूजीसी नेट परीक्षा पूरे देश में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर होगी. यूजीसी नेट परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप प्रदान, असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता और पीएचडी में एडमिशन के लिए आयोजित होती है. यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे के बीच होगी.
परीक्षा के 8 दिन पहले जारी होगी सिटी स्लिप
यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा की सिटी स्लिप एग्जाम शुरू होने से 8 दिन पहले ugcnet.nta.ac.in पर जारी होगी. यदि आपकी परीक्षा 3 जनवरी 2025 को है, तो यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप 27 दिसंबर को रिलीज हो जाएगी. यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप में परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी होगी. इसके बाद यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जारी होंगे.
किस प्रकार करें चेक
- परीक्षा के बारे में जानने के लिए यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर विजिट करना होगा.
- यहाँ होम पेज पर दिए गए यूजीसी नेट 2024 दिसंबर एग्जाम डेट के लिंक पर क्लिक करना होगा.
- इस पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित हो जाएगा.
- यहाँ आप अब सब्जेक्ट वाइज एग्जाम डेट चेक कर सकते है और चाहे तो प्रिंटआउट निकाल सकते है.
