दिल्ली के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टी का ऐलान, इन बच्चों की लगेगी एक्स्ट्रा क्लास

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश (Winter Vacation) की घोषणा कर दी गई है. दिल्ली शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेशानुसार, शीतकालीन अवकाश 1 जनवरी से शुरू होगा और 15 जनवरी को समाप्त होगा. हालांकि, कक्षा 9 से 12 तक के स्टूडेंट्स को इस अवकाश के दौरान सीखने के अंतराल को दूर करने के उद्देश्य से रेमेडियल क्लासेस के माध्यम से अपने एकेडमिक स्किल को बढ़ाने का मौका मिलेगा.

School Students

इन बच्चों की लगेगी एक्स्ट्रा क्लास

रेमेडियल सेशन कक्षा नौवीं और 11वीं के लिए इंग्लिश, गणित और साइंस जैसे मुख्य विषय पर फोकस करेंगे, जबकि कक्षा 10वीं और 12वीं में जरूरी प्री-बोर्ड सब्जेक्ट को रिवाइज करने और एग्जाम क्वेश्चन्स की प्रैक्टिस करने पर फोकस किया जाएगा. सभी स्टूडेंट्स के लिए उपस्थिति जरूरी होगी और उन्हें अपनी स्कूल यूनिफॉर्म में कक्षा में उपस्थित होना होगा.

कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए उपचारात्मक कक्षाएं प्री- बोर्ड प्रश्नपत्रों को संशोधित करने और अभ्यास करने पर ध्यान केंद्रित करेंगी. विषय शिक्षकों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे छात्रों को प्रश्नपत्र को सही तरीके से हल करने का तरीका बताएं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

कक्षाओं का टाइम- टेबल

पीरिएड सुबह की क्लास की टाइमिंग शाम की क्लास की टाइमिंग
1. सुबह 8.30 से 9.30 तक दोपहर 1 बजे से 2.30 तक
2. सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक दोपहर 2.30 से 3.30 बजे तक
आराम सुबह 10.30 से 10.50 बजे तक दोपहर 3.30 से 3.50 तक
1. सुबह 10.50 से 11.50 तक दोपहर 3.50 से 4.50 बजे तक
2. सुबह 11.50 से 12.50 तक शाम 4.50 से 5.50 बजे तक
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.