दिल्ली- NCR से ट्रैफिक जाम की होगी छुट्टी, नए एक्सप्रेसवे के शुरू होने की शुभ घड़ियां आई नजदीक; देखें रूट

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के ट्रैफिक जाम से कोई अछूता नहीं है. रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम के चलते कुछ मिनटों का सफर घंटों में तब्दील होने से लोगों को मानसिक तनाव से जूझना पड़ रहा है लेकिन अब लोगों को बहुत जल्द राहत मिलने जा रही है. दिल्ली से फरीदाबाद के बीच आवागमन जो घंटों में पूरा हो रहा है, वो बहुत जल्द नए एक्सप्रेस-वे की बदौलत मात्र कुछ ही मिनटों में पूरा होगा जिससे लोगों का समय और ईंधन दोनों की बचत होगी.

Pune Mumbai

यह नया एक्सप्रेसवे सीधे दिल्ली, फरीदाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, पलवल और आगे UP के नोएडा स्थित जेवर एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा जिससे लोगों का सफर आरामदायक हो जाएगा. वर्तमान में फरीदाबाद से दिल्ली की दूरी तय करने में आश्रम, बदरपुर बॉर्डर, कालिंदी कुंज और सरिता विहार जैसी जगहों पर भयंकर ट्रैफिक जाम से रूबरू होना पड़ता है. पीक आवर्स में हालात बेहद बदतर हो जाते हैं और 30 मिनट का सफर 1 घंटे से ज्यादा समय में पूरा होता है.

यह रहेगा रूट

DND- KMP एक्सप्रेसवे और दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे के एक्सटेंशन के जरिए यह सफर लगभग 30 मिनट में पूरा होने की उम्मीद जताई गई है. करीब 60 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है.

यह नया एक्सप्रेस-वे दिल्ली के महारानी बाग स्थित DND फ्लाईओवर से शुरू होकर कालिंदी कुंज, जैतपुर- मिठापुर रोड, फरीदाबाद बाइपास, सेक्टर-37, सेक्टर-65, बीपीटीपी, पल्ला, खेड़ीपुल और बल्लभगढ़ होते हुए आगे नूंह जिले के खलीलपुर के पास KMP एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा. इसी कॉरिडोर से होते हुए दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस-वे और जेवर एयरपोर्ट तक पहुंच आसान हो जाएगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर हाई लेवल बैठक, रियल- टाइम ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने पर हुई चर्चा

आधे समय में पूरा होगा सफर

फरीदाबाद के सीकरी गांव के एक शख्स ने बताया कि अभी कालिंदी कुंज तक पहुंचने में आधा घंटा लग जाता है लेकिन इस कॉरिडोर के शुरू होने पर यह समय घटकर आधा यानि 15 मिनट रह जाएगा. सोहना के एक व्यक्ति ने बताया कि अभी दिल्ली आवाजाही में लगभग 2 घंटे का समय लग रहा है लेकिन एक्सप्रेस-वे शुरू होने पर यह सफर 50 मिनट से 1 घंटे तक के समय में पूरा होगा.

इससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी. केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को इस कॉरिडोर का निरीक्षण कर चुके हैं और जून महीने के दूसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन कर सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.