फरीदाबाद: AC मिस्त्री को रातभर घर में बंधक बनाया, गुप्तांग पर डाला पेट्रोल

फरीदाबाद । प्रदेश की राजधानी से सटे फरीदाबाद में दबंगों की दबंगई का मामला सामने आया है. यहां दबंगों ने दरिंदगी की हदें पार करते हुए एसी रिपेयरिंग करने वाले दो युवकों को बुरी तरह से पीटा गया है. बताया गया है कि आरोपी ने पूरी रात दोनों को बंधक बनाकर रखा. उनके गुप्तांग पर पेट्रोल डाल दिया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

faridabad news
एसी रिपेयरिंग का काम करने वाले दोनों युवकों ने आरोप लगाया है कि उनको बीते दिन शाम राजीव कालोनी के रहने वाले एक युवक रतन डागर ने फोन करके एसी रिपेयर करने के नाम पर बुलाया और पूरी रात बंधक बनाकर अपने साथियों के साथ मिलकर जानवरों की तरह पीटा. फिलहाल दोनों युवकों को गंभीर हालत में उपचार के लिए उनके पड़ोसियों और मकान मालिक ने फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.

पड़ोसियों को हुआ शक

गंभीर रूप से घायल दोनों पीड़ित उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तथा रिश्ते में मामा भांजा है. वे हरियाणा के फरीदाबाद में रह कर एसी रिपेयरिंग का काम करते थे. पूरी रात पिटाई खाने के बाद किसी तरह उस कमरे में पहुंचे, जहां दोनों किराये पर रहते हैं. दोनों को घायल अवस्था में देख पड़ोसियों ने पूरे मामले की जानकारी मकान मालिक को दी.मकान मालिक ने जब दोनों से बातचीत की तो पूरे घटनाक्रम का पता चला. इसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को सूचना देते हुए दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया.

मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़ित युवकों ने बताया कि दबंगों ने उनको पूरी रात बंधक बनाकर, उनके मुंह में कपड़ा ठूंस कर जानवरों की तरह पीटा है. इतना ही नहीं आरोपी रतन डागर ने दोनों युवकों के गुप्तांग पर पेट्रोल डाल दिया. युवक की कहानी सुनने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.