NCR में सफाई कर्मचारियों को मिलेगा नमस्ते योजना का लाभ, फटाफट कराएं रजिस्ट्रेशन

फरीदाबाद | केंद्र सरकार की नमस्ते योजना (Namste Yojana), जिसका पूरा नाम नेशनल एक्शन फार मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम है. इस योजना के तहत, सीवर के मैनहोल या सैप्टिक टैंक की सफाई के दौरान होने वाले हादसों से पीड़ित सफाई कर्मचारियों को आर्थिक मदद दी जाएगी. इस योजना के अन्तर्गत, स्वास्थ्य लाभ पाने के लिए इन कर्मचारियों को नगर निगम में रजिस्ट्रेशन करवाना होगा.

Safai Karamchari

नमस्ते योजना का मिलेगा लाभ

केंद्र सरकार की नमस्ते योजना का उद्देश्य सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. अक्सर सीवर के मैनहोल में सफाई करते गैस के प्रभाव में आने पर सफाई कर्मचारियों की मौत हो जाती है या फिर बेहोश हो जाते हैं.

कई मामलों में ऐसा देखने को मिलता है कि सफाई कर्मचारी की मौत होने पर पीड़ित परिवार में कोई कमाने वाला नहीं होता हैं या फिर बेहोश कर्मचारी के परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं होती है कि उसका अच्छे अस्पताल में इलाज करा सकें. इसीलिए नमस्ते योजना को लागू किया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा सफाई कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सके.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार की लाडली भत्ता योजना का उठाएं फायदा, हर महीने मिलेगी 3 हजार रुपए पेंशन

सफाई कर्मचारियों की बनेगी आईडी

फरीदाबाद नगर निगम की बात करें, तो यहां मैनहोल या सेप्टिक टैंक की सफाई का काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या 200 के करीब है, जिनमें से ज्यादातर का रजिस्ट्रेशन हो चुका है. रजिस्ट्रेशन के बाद सफाई कर्मचारियों की आईडी तैयार होगी, जिसके आधार पर इलाज और आर्थिक सहायता राशि का लाभ मिलेगा.

सीवर के मैनहोल या सेप्टिक टैंक में करने वाले कर्मचारी अलग- अलग होते हैं. सरकारी के अलावा जो कर्मचारी प्राइवेट काम करते हैं या किसी कंपनी ने हायर कर रखे हैं, वह भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. अधिक- से- अधिक कर्मचारियों को नमस्ते योजना में रजिस्ट्रेशन कराने का प्रयास है- बीके कर्दम, चीफ इंजीनियर, नगर निगम

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.