फरीदाबाद: बिजली के ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा होने से टला

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद के बल्लभगढ़ मुख्य बाजार स्थित सिही गेट रोड़ पर ट्रांसफार्मर में अचानक भयंकर आग लग गई. आग लगने से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई. इस दौरान मौके से किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर मामले से अवगत कराया.

transformer fire

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. चौकी इंचार्ज विनोद गौतम ने सूझबुझता का परिचय देते हुए सबसे पहले बिजली विभाग को फोन कर बिजली सप्लाई बंद करवाई और उसके बाद फायर ब्रिगेड विभाग को सूचित किया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की. समय रहते आग पर काबू पाएं जाने से बड़ा हादसा होने से टल गया.

यह भी पढ़े -  बल्लभगढ़ के 25 गांवों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, नई फोरलेन सड़क से सीधे हाइवे पहुंचने की मिली सुविधा

वहीं फायर ब्रिगेड कर्मी रामचंद्र ने बताया कि ओवरलोडिंग की वजह से ट्रांसफार्मर में आग लग गई थी, परंतु सभी की सुझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.