नाजुक हालात: परिजन का इलाज कराने के लिए गोद में उठाकर अस्पताल पहुंचा युवक

फरीदाबाद । प्रदेश में कोरोना की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है. उपर से अस्पतालों में आक्सीजन की आपूर्ति कम होने से मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है. शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 10,491 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 60 लोगों की मौत भी हुई है.

faridabad news today 2

उधर फरीदाबाद के बीके अस्पताल से बेबसी की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर हर किसी की आत्मा झकझोर उठेगी. यहां एक युवक अपने परिजन का इलाज कराने के लिए उसे गोद में उठाकर अस्पताल पहुंचा. बता दें कि एनसीआर इलाकों गुरुग्राम और फरीदाबाद में कोरोना की वजह से हालात बद से बद्तर होते हुए नजर आ रहे हैं.

यहां ना तो मरीजों को समय पर एंबुलेंस मिल रही है और ना ही अस्पतालों में सही से इलाज हो रहा है. फरीदाबाद में कल भी 1530 नए केस सामने आएं थे और 7 मरीजों की मौत हुई थी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.