फरीदाबाद के एक कपल की कहानी सोशल मीडिया पर जीत रही दिल, चौतरफा हो रही चर्चा

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद के एक कपल की कहानी सोशल मीडिया पर दिल जीत रही है. बताया जाता है कि यह कपल एक समय में अपना खुद का प्रिंटिंग प्रेस चलाता था. उनके यहां कई लोग काम करते थे लेकिन अब समय ने ऐसी करवट ली है कि अब वह राजमा और चावल बेचकर अपना घर चला रहे हैं. इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने इस कपल का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है, जो अब लोगों का ध्यान खींच रहा है.

Faridabad Couple Selling Food

वीडियो में कही ये बातें

वायरल वीडियो में व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “मैं एक प्रिंटिंग प्रेस चलाता था लेकिन लॉकडाउन के दौरान यह बंद हो गया. फिर मैंने यह काम करना शुरू कर दिया क्योंकि हमें गुज़ारा करना पड़ता था, पैसों की जरूरत थी. हम खाना बनाना जानते हैं, इसलिए हमने इसे शुरू किया.

आगे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे आदमी सड़क किनारे एक स्टॉल पर अपने ग्राहकों को राजमा चावल और कढ़ी चावल परोसता है. जानकारी के मुताबिक, वीडियो में दिख रहे शख्स का स्टॉल फरीदाबाद के गेट नंबर 5 के पास ग्रीनफील्ड कॉलोनी के पास मौजूद है. वीडियो देखने के बाद फैंस अपना प्यार बरसा रहे हैं.

समाज के लिए मिसाल

जानकारी के मुताबिक राजमा-चावल बेचकर दंपति की ज्यादा कमाई नहीं होती लेकिन उनकी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी हो जाती हैं. इस जोड़ी ने जिस तरह से परिस्थितियों से जंग जीती है, वह समाज के लिए मिसाल है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.