फरीदाबाद- पलवल से दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद का सफर होगा आसान; अगस्त में शुरू हो जाएगा यह एक्सप्रेसवे

फरीदाबाद | दिल्ली- NCR में ट्रैफिक संचालन को सुचारू रूप से जारी रखने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने फरीदाबाद- पलवल KMP एक्सप्रेसवे के करीब 90% निर्माण कार्य को पूरा कर लिया है. इस एक्सप्रेसवे के 9 किलोमीटर के बचे मीठापुर से DND तक सेक्शन पर अब चार स्थानों पर ब्लाॅक मांगा गया है, ताकि इस बचे हिस्से का निर्माण कार्य अगस्त महीने तक पूरा कर लिया जाए. इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा होने पर दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे से राजस्थान के दौसा तक का सफर सुहाना हो जाएगा.

express way

4 जगहों पर मांगा गया ब्लॉक

फरीदाबाद- पलवल KMP एक्सप्रेसवे (दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड) के 59 किलोमीटर के एक्सप्रेसवे में NHAI द्वारा नौ किलोमीटर के सेक्शन पर निर्माण कार्य किया जा रहा है. इस हिस्से पर अधिकार एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा, जिसके लिए NHAI द्वारा 4 जगहों कालिंदी कुंज- शाहीन बाग रोड, मजेंटा लाइन मेट्रो, कालिंदी कुंज के पास मेट्रो और आगरा नहर पर ब्लॉक लिया जा रहा है. इसके बाद, एक्सप्रेसवे को एलिवेटेड ही शाहीन बाग के निकट ड्रेन के किनारे से DND तक ले जाया जा रहा है.

9 किलोमीटर के इस बचे हुए सेक्शन पर पिलर्स और पिलर्स कैप रखने का काम पूरा हो चुका है. अब NHAI द्वारा इन छुटी हुई जगहों पर गार्डर रखने का काम शुरू किया गया है. पहले चरण में मजेंटा लाइन पर ब्लॉक लेकर गार्डर रखे जा रहे हैं. अप्रैल माह तक आगरा नहर और कालिंदी कुंज- शाहीन बाग की सड़क के ऊपर भी गार्डर रखने की प्रक्रिया पूरी की जानी है. NHAI की ओर से इसी साल अगस्त महीने तक इस 9 किलोमीटर के सेक्शन को पूरा कर DND से सीधा राजस्थान के दौसा तक आवाजाही शुरू करने की योजना है.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद में कूड़ा संकट खत्म करने की तैयारी, 1350 टन क्षमता वाले प्लांट होंगे तैयार

लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा होने पर फरीदाबाद- पलवल से दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के लिए आवाजाही करना बेहद आसान हो जाएगा. इससे लोगों को कालिंदी कुंज पर लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा. यहां से गुजरने वाले लाखों लोगों को राहत पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.