Airtel ने लॉन्च किया नया किफायती कॉलिंग प्लान, 500 रुपये से कम में मिलेगी तीन महीनों की वैलिडिटी

गैजेट डेस्क, Airtel New Recharge Plan | अगर आप भी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के ग्राहक है और किसी सस्ते रिचार्ज प्लान की तलाश में है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है. आज हम आपको एयरटेल के एक ऐसे ही लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. कुछ दिनों पहले ही ट्राई की तरफ से सभी टेलीकॉम कंपनियों को सस्ते रिचार्ज प्लान लॉन्च करने से संबंधित जरूरी दिशा- निर्देश जारी किए गए थे.

AIRTEL

Airtel ने लॉन्च किया कॉलिंग प्लान

एयरटेल के सबसे सस्ते कॉलिंग प्लान के बारे में बातचीत की जाए तो इस प्लान में आपको कुल 3 महीनों की वैलिडिटी मिलने वाली है यानी एक बार अगर आप रिचार्ज करवा लेते हैं तो आपको कई दिनों तक रिचार्ज करवाने की आवश्यकता नहीं है. एयरटेल के पोर्टफोलियो में आपको कई सारे रिचार्ज प्लान अलग- अलग बेनिफिट के साथ मिल जाएंगे, परंतु हम एयरटेल के जिस पर रिचार्ज प्लान के बारे में बातचीत कर रही है उसके लिए आपको 469 रुपए खर्च करने होंगे. इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है, हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह प्लान डाटा यूजर्स के लिए नहीं है.

मिलेगी पूरे 84 दिनों की वैलिडिटी

इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को पूरे 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है जिसमें वह अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ- साथ 900 फ्री SMS का भी बेनिफिट उठा सकते हैं. अगर आप ज्यादा डाटा यूजर है तो यह प्लान आपके लिए किफायती साबित नहीं होगा. आपको अलग से डाटा कूपन परचेस करने पड़ेंगे, यह प्लान केवल कॉलिंग यूजर्स के लिए बेस्ट चॉइस साबित होने वाला है.

एयरटेल के अलावा अन्य कंपनियों के पास भी इस प्रकार के रिचार्ज प्लान मौजूद है. हाल ही में जियो की तरफ से भी 189 रुपए का कॉलिंग का सस्ता रिचार्ज प्लान उपलब्ध करवाया गया है. इस प्लान में यूजर्स को पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी प्रोवाइड करवाई जाती है. यह प्लान भी कॉलिंग यूजर्स के लिए ही है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.