गैजेट डेस्क, Samsung Galaxy Smartphone | अगर आप भी हाल फिलहाल में नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको सैमसंग के एक ऐसे ही फ्लैगशिप फोन के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस साबित हो सकता है. हम सैमसंग गैलेक्सी s24 सीरीज के पॉपुलर मॉडल के बारे में बातचीत कर रहे हैं. यह स्मार्टफोन आपको मौजूदा समय में 21 हजार रुपये से ज्यादा के डिस्काउंट पर मिल रहा है.

Samsung पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
अगर आप भी कम बजट में एक बेहतरीन फीचर्स वाला फोन तलाश कर रहे है, तो अब आपकी यह तलाश खत्म होने वाली है. सैमसंग गैलेक्सी S24 FE 5G स्मार्टफोन शुरुआती कीमत से काफी कम रुपए में मिल रहा है. इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 60 हजार रुपये के आसपास थी, परंतु अब आपको इस पर 21000 रुपये तक का डिस्काउंट आसानी से मिल जाएगा. कंपनी की तरफ से इस स्मार्टफोन को ब्लू ग्रेफाइट और मिनट कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया था. हम आपको 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट पर मिल रहे ऑफर के बारे में डिटेल जानकारी प्रोवाइड करवाएंगे.
इस प्रकार कम होगी कीमत
मौजूदा समय में अमेजन पर आपको सैमसंग का 128 जीबी स्टोरेज वाला ग्रेफाइड कलर वेरिएंट मौजूदा समय में 39499 के लिस्टेड प्राइस पर आसानी से मिल जाएगा. इसका मतलब यह हुआ कि स्मार्टफोन पर आपको सीधा- सीधा 20500 तक का डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा भी कई सारे एक्स्ट्रा बेनिफिट का लाभ मिल रहा है, जिससे आपका डिस्काउंट और भी ज्यादा बढ़ सकता है. इस स्मार्टफोन को यूजर्स का शानदार रिस्पांस मिला है.
अगर इसमें मिलने वाले फीचर्स के बारे में बातचीत की जाए तो इसमें 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डायनेमिक अमलोड 2X डिस्प्ले मिलती है. इसका रिफ्रेश रेट 120 HZ का होने वाला है, यह स्मार्टफोन आपको 2- 3 स्टोरेज वेरिएंट में काफी आसानी से मिल जाएगा. सैमसंग के स्मार्टफोन हमेशा से ही कैमरा क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं और परफॉर्मेंस की भी काफी बेहतरीन है.
मिलेगा बेहतरीन कैमरा सेटअप
इस स्मार्टफोन में भी आपको एकदम बेहतरीन कैमरा सेटअप मिलने वाला है, जो आपके यादगार पलों को और भी खास बनाने वाला है. आप भी यह फोन शानदार डिस्काउंट के साथ अपने घर ला सकते हैं. फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें OIS के साथ 50- मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर शामिल है. 3x ऑप्टिकल जूम के साथ OIS के साथ 8- मेगापिक्सेल का टेलीफोटो शूटर और अल्ट्रा- वाइड लेंस के साथ 12- मेगापिक्सेल का सेंसर मिलेगा. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए आपको इस फोन में 10-मेगापिक्सेल का कैमरा मिलने वाला है.