नई दिल्ली | सरकारी हो या प्राइवेट, काम बड़ा हो या छोटा, हर काम के लिए आज के दिन आधार कार्ड दिखाना जरूरी हो गया है. देश के हरेक व्यक्ति के लिए आधार कार्ड एक सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है. कई जगहों पर आधार कार्ड दिखाने की जरूरत पड़ती है लेकिन कुछ लोग इसे दिखाने से कतराते हैं क्योंकि आधार कार्ड में उनकी फोटो अच्छी नहीं होती है.
बेहद आसान है प्रक्रिया
यदि आधार कार्ड में आपकी भी फोटो अच्छी नहीं है तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. यहां हम आपको एक छोटी सी प्रकिया बताएंगे जिसका अनुसरण करते हुए आप आधार कार्ड में अपनी फोटो को बदलवा सकते हैं. यहां हम आपको आधार कार्ड में फोटो बदलने का स्टेप- बाय- स्टेप प्रोसेस बता रहे हैं.
आधार कार्ड में फोटो बदलने का तरीका
Step- 1: फोटो बदलने के लिए आपको अपने नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर जाना होगा.
Step- 2: आधार एनरोलमेंट सेंटर जाने से पहले आप ऑनलाइन और ऑफलाइन अपना अपॉइंटमेंट ले सकते हैं. जिससे आपको किसी लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी.
Step- 3: एनरोलमेंट सेंटर पर आपको एक जरूरी फॉर्म भरना होगा और इसे कार्यकारी को जमा करना होगा.
Step- 4: कार्यकारी आपकी डिटेल्स को वेरीफाई करेगा और एक नई तस्वीर लेगा.
Step- 5: फोटो बदलने के लिए आपको 100 रूपए फीस चुकानी होगी. इसके लिए किसी और दस्तावेज की जरूरत नहीं होती है.
Step-6: इसके बाद आपको एक Acknowledgement Slip दी जाएगी. आधार कार्ड में आपकी नई फोटो 90 दिन में अपडेट हो जाएगी. इसके बाद आप पीवीसी या डिजिटल दस्तावेज को डाउनलोड कर सकते हैं.
फोटो बदलवाने का खर्च
फोटो अपडेट होने के बाद नई फोटो वाले आधार कार्ड की डिजिटल कॉपी को uidai. gov.in पर जाकर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. फोटो बदलने के लिए आपसे फीस के रूप में 100 रूपए लिए जाएंगे.
