Jio ने पेश किया कॉलिंग के लिए नया सस्ता रिचार्ज प्लान, 189 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग

गैजेट डेस्क, Jio New Plan | अगर आप भी जियो के ग्राहक है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको जियो के एक सस्ते और बेहतरीन रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. यह रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए काफी बेहतरीन रहेगा, जिन्हे ज्यादा डाटा की आवश्यकता नहीं होती.

Jio

हाल ही में TRAI की तरफ से भी सभी टेलीकॉम कंपनियों को सस्ते वॉइस प्लान उपलब्ध करवाने के लिए निर्देश दिए गए थे. इसी दिशा में अब जियो की तरफ से एक प्लान पेश किया गया है.

Jio ने पेश किया नया सस्ता प्लान

जियो की तरफ से माय जियो ऐप पर 189 रुपए का प्लान उपलब्ध करवाया गया है. इसकी वैलिडिटी पूरे 28 दिनों की होने वाली है, इसका मेंन फोकस कॉलिंग पर ही रखा गया है. इस प्लान में आपको इंटरनेट का बेनिफिट नहीं मिलेगा, यह प्लान पूरी तरह से उन यूजर्स के लिए बेस्ट चॉइस साबित होगा जिन्हें कॉलिंग के लिए रिचार्ज प्लान की आवश्यकता होती है. इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों तक अनलिमिटेड वॉयस कॉल के अलावा 2GB डाटा भी प्रोवाइड करवाया जाएगा.

मात्र 189 रुपए में 28 दिनों की वैलिडिटी

अगर आपको थोड़े बहुत डाटा की आवश्यकता है, तो आप इस रिचार्ज प्लान से रिचार्ज करवा सकते हैं. यह प्लान जियो सिम को एक्टिव रखने का एक सस्ता विकल्प भी आपके लिए बन सकता है. आगे चलकर अगर कंपनी की तरफ से एक नया वॉइस ऑन प्लान पेश किया जाए, जिसमें डेटा ना हो तो इसकी कीमत और भी कम हो सकती है.

28 दिनों की वैलिडिटी और 2GB डाटा आपको मात्र 189 रुपए में उपलब्ध करवाया जा रहा है. जियो की तरफ से यह प्लान ट्राई की तरफ से जारी किए गए निर्देशों के बाद ही जारी किया गया है.

अन्य कंपनियों के मिलते जुलते रिचार्ज प्लान

इससे मिलता- जुलता प्लान वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के पास भी मौजूद है. उसके लिए आपको 199 रुपए खर्च करने पड़ते हैं, उसमें आपको 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ- साथ 2GB डाटा भी प्रोवाइड करवाया जाता है. जियो के इस रिचार्ज प्लान में आप जियो टीवी और जियो क्लाउड जैसे ऐप का सपोर्ट भी बिल्कुल फ्री में हासिल कर सकते हैं.

कीमत के लिहाज से यह प्लान काफी बेहतरीन है, आने वाले समय में आपको और भी सस्ते वॉइस प्लान देखने को मिलने वाले हैं. इसके लिए अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.